Women’s World Cup 2025: भारत की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली का रिएक्शन, बोले, ‘जेमिमा…’

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को 5 विकेट से मात दी।

सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही थी, लेकिन टीम इंडिया ने रिकॉर्ड रन चेज करते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली।

Women's World Cup 2025

इस जीत पर भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी टीम इंडिया की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा —

“ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम पर हमारी क्या शानदार जीत हुई। लड़कियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और इस बड़े मुकाबले में जेमिमा ने जिस आत्मविश्वास के साथ पारी खेली, वो अद्भुत थी।

यह दृढ़ता, विश्वास और जुनून का सच्चा प्रदर्शन है। शाबाश टीम इंडिया!”

जेमिमा रोड्रिगेज बनीं जीत की हीरो

भारत की इस ऐतिहासिक जीत में जेमिमा रोड्रिगेज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्णायक पारी खेली।

कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा की जोड़ी ने टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। भारत ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 339 रनों के विशाल लक्ष्य को 9 गेंदें शेष रहते हासिल किया।

महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इस जीत के साथ टीम इंडिया अब महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर चुकी है और देशभर में खिलाड़ियों की जमकर तारीफ हो रही है।

Also Read: Smriti Mandhana Wedding: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल इस दिन करेंगे शादी, महाराष्ट्र में होंगे समारोह

Get real time updates directly on you device, subscribe now.