Lucknow News: कैंसर के खिलाफ रैली निकाल कर लोगों को दिया जागरूकता का संदेश

Lucknow News: “कैंसर से डरें नहीं, इसे जड़ से मिटाएं” इसी संकल्प के साथ बुधवार सुबह राजधानी लखनऊ की सड़कें कैंसर जागरूकता के नारों से गूंज उठीं। लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट और ‘हील’ (HEAL) फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस विशाल जागरूकता रैली में समाज के हर वर्ग ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे 1090 चौराहे पर भारी उत्साह के बीच इस रैली का आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वाराणसी के अजगरा से विधायक त्रिभुवन राम, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित घोष, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, नगर आयुक्त गौरव सिंह और सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

अपर मुख्य सचिव अमित घोष ने इस दौरान नगर आयुक्त को सुझाव दिया कि नगर निगम और हील फाउंडेशन मिलकर उन बस्तियों और इलाकों में विशेष अभियान चलाएं, जहां बीड़ी-सिगरेट और तंबाकू का सेवन अधिक होता है।

Lucknow News: कैंसर के खिलाफ रैली निकाल कर लोगों को दिया जागरूकता का संदेश

कैंसर सर्वाइवर्स बने प्रेरणा का स्रोत

रैली में सबसे खास आकर्षण वे लोग रहे जिन्होंने कैंसर को मात दी है। ये कैंसर सर्वाइवर्स हाथों में बैनर लिए सबसे आगे चल रहे थे, जो इस बात का जिंदा सबूत थे कि अगर सही समय पर जांच और इलाज हो, तो कैंसर को हराया जा सकता है। उनके साथ केजीएमयू, पीजीआई और लोहिया संस्थान के डॉक्टर, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और माउंट लिटेरा स्कूल के बच्चों समेत लगभग 900 लोगों ने 1090 चौराहे से जियामऊ स्थित कैंसर संस्थान तक पदयात्रा की।

रैली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, उत्तराखंड महापरिषद, और पर्वतीय महापरिषद जैसे संगठनों के साथ-साथ वुमेन्स आर्मी क्लब, सत्य सनातन नारी और पृथ्वी इन्नोवेशन जैसी दर्जनों संस्थाओं ने हिस्सा लिया। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने भी प्रशंसा पत्र भेजकर इस नेक पहल की सराहना की।

Lucknow News: कैंसर के खिलाफ रैली निकाल कर लोगों को दिया जागरूकता का संदेश

सिर्फ रैली नहीं, साल भर चलेगा अभियान

संस्थान की निदेशक निर्मला पंत ने बताया कि यह जागरूकता केवल एक दिन तक सीमित नहीं है। हील फाउंडेशन द्वारा बाराबंकी, हरदोई और उत्तराखंड के हल्द्वानी जैसे क्षेत्रों में साल भर प्रतिदिन कैंसर क्लीनिक चलाए जाते हैं। राजकीय स्कूलों में भी विशेष सत्र आयोजित कर बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Also Read: लखनऊ में गूंजा ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’, रविदास जयंती पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.