World Fastest Bowlers: क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाज, एक ही देश के 4 खिलाड़ियों का दबदबा

Sandesh Wahak Digital Desk: क्रिकेट में रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं, लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड है जो बीते 22 सालों से आज तक कायम है—दुनिया की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड।

यह उपलब्धि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम है, जिन्होंने 2003 वर्ल्ड कप में 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर इतिहास रच दिया था।

तेज गेंदबाजों की रफ्तार का यह रोमांच आज भी क्रिकेट प्रेमियों को उत्साहित करता है। यहां जानिए क्रिकेट इतिहास के टॉप-5 सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों के बारे में—जिनमें से चार ऑस्ट्रेलिया के हैं।

1. शोएब अख्तर (पाकिस्तान) – 161.3 किमी/घंटा

World Fastest Bowlers

“Rawalpindi Express” के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 kmph की गेंद डालकर अब तक का सबसे तेज स्पीड रिकॉर्ड कायम किया। यह रिकॉर्ड 22 साल बाद भी नहीं टूटा है।

2. शॉन टैट (ऑस्ट्रेलिया) – 161.1 किमी/घंटा

World Fastest Bowlers

2010 में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शॉन टैट ने 161.1 kmph की रफ्तार से गेंद फेंककर दुनिया के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बने।

3. ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया) – 161.1 किमी/घंटा

World Fastest Bowlers

ब्रेट ली ने 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161.1 kmph की स्पीड हासिल की। वह दुनिया के सबसे कंसिस्टेंट फास्ट बॉलर्स में गिने जाते हैं।

4. जेफ थॉमसन (ऑस्ट्रेलिया) – 160.6 किमी/घंटा

World Fastest Bowlers

1970 के दशक के दिग्गज तेज गेंदबाज जेफ थॉमसन ने 1975 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 160.6 kmph की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। उन्हें उस दौर का सबसे खतरनाक पेसर माना जाता है।

5. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) – 160.4 किमी/घंटा

World Fastest Bowlers

मिशेल स्टार्क ने 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 160.4 kmph की तेज गेंद फेंककर इस सूची में पांचवां स्थान हासिल किया। वह आधुनिक युग के सबसे घातक बाएं हाथ के पेसरों में शामिल हैं।

Also Read: टेस्ट सीरीज हार के बाद भी गौतम गंभीर की नौकरी सुरक्षित? BCCI की रणनीति आई सामने

Get real time updates directly on you device, subscribe now.