वाराणसी में मिशन शक्ति के तहत 501 कन्याओं का पूजन, मंत्री और अधिकारियों ने धोए पांव

Varanasi News: उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति अभियान के तहत वाराणसी पुलिस लाइन में सोमवार को 501 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। इस मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए

मंत्री दयालु ने विधि-विधान से कन्याओं के पांव पखारे और आशीर्वाद लिया। उनके साथ एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीना समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कन्याओं में देवी का वास होता है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दयालु ने कहा कि मिशन शक्ति का मकसद महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि कन्याओं में देवी का वास होता है और उनका सम्मान करना भारतीय संस्कृति की परंपरा है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने भी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता दोहराई।

यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति सरकार एवं प्रशासन की गंभीरता को दर्शाता है।

 

 रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक

Also Read: लड़कियों के यौन शोषण मामले में चैतन्यानंद का जांच में सहयोग से इनकार, एयर होस्टेस की तस्वीरें बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.