WPL 2025 Prize Money: चैंपियन MI को खिताब जीतने पर मिली बंपर प्राइज मनी
WPL 2025 Prize Money: महिला प्रीमियर लीग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीत लिया है.

दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 149 रन बनाए थे, जवाब में दिल्ली 20 ओवरों में 141 रन ही बना सकी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 8 रनों से दिल्ली को हराकर अपनी दूसरी डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी जीत ली है.
तो आइए आपको विनर मुंबई और रनर-अप टीम की इनामी राशि के बारे में बताते हैं.
ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी चुनी थी. दिल्ली के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की लेकिन मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 66 रनों की पारी खेलकर टीम को 149 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. 44 गेंदों में खेली इस पारी में कौर ने चौके और 2 छक्के जड़े.
अंतिम ओवर तक चला रोमांचक मैच

मुंबई इंडियंस इस मैच को एकतरफा नहीं जीता, अंतिम ओवर तक दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने लड़ाई लड़ी. मरिज़नने कप्प ने 26 गेंदों में 40 और निकी प्रसाद ने 23 गेंदों में 25 रन बनाकर दिल्ली को मैच में बनाए रखा. लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस ने बाजी मार ली. दिल्ली लक्ष्य से 9 रन दूर रह गई और मुंबई इंडियंस ने 8 रनों से मैच जीत लिया.
आपको बता दें कि मुंबई के लिए नताली सिवर ने मैग लैनिंग समेत 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 30 रन दिए. महिला प्रीमियर लीग की विजेता टीम मुंबई इंडियंस को 6 करोड़ रूपये इनामी राशि मिली है. जबकि रनर-अप टीम दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रूपये इनामी राशि मिली है.

