WPL 2026 Winner Prize Money: RCB vs DC फाइनल आज, जानिए विजेता को मिलेंगे कितने करोड़?
Sandesh Wahak Digital Desk: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 अपने रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा।
एक ओर स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCB है, जिसने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप पर जगह बनाई, तो दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स है, जो लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची है और इस बार खिताब का सूखा खत्म करना चाहेगी।
RCB और DC का फाइनल तक का सफर
RCB ने इस सीजन खेले गए 8 में से 6 मुकाबले जीतकर 12 अंकों के साथ अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। यह इस सीजन 12 अंक तक पहुंचने वाली इकलौती टीम रही।

वहीं, जेमिमा रोड्रिगेज की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने लीग स्टेज में 8 में से 4 मैच जीते और 4 हारे, लेकिन एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
WPL 2026 चैंपियन को कितनी मिलेगी प्राइज मनी
महिला प्रीमियर लीग का पहला संस्करण 2023 में खेला गया था, जिसमें मुंबई इंडियंस चैंपियन बनी थी। तब विजेता टीम को 6 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली थी। अब तक प्राइज मनी में किसी बदलाव की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
ऐसे में WPL 2026 जीतने वाली टीम—चाहे RCB हो या DC—को 6 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी।
उपविजेता और अन्य पुरस्कार
-
उपविजेता टीम: 3 करोड़ रुपये
-
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: 5 लाख रुपये
-
ऑरेंज कैप विजेता: 5 लाख रुपये
-
पर्पल कैप विजेता: 5 लाख रुपये
-
सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी: 5 लाख रुपये
-
सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट: 5 लाख रुपये
-
फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच: 2.5 लाख रुपये
WPL 2026 फाइनल कब और कहां
RCB बनाम DC फाइनल मुकाबला आज, 5 फरवरी, को बीसीए स्टेडियम, कोटांबी (वडोदरा) में खेला जाएगा।
-
टॉस: शाम 7:00 बजे
-
मैच शुरू: शाम 7:30 बजे
लाइव कहां देखें फाइनल
WPL 2026 फाइनल का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली कैपिटल्स पहली बार ट्रॉफी उठाने में सफल होती है या स्मृति मंधाना की RCB एक और यादगार इतिहास रचती है।

