WPL 2026 Prize Money: RCB ने दूसरी बार जीता खिताब, विजेता से लेकर ऑरेंज-पर्पल कैप तक किसे मिले कितने रुपये?

Sandesh Wahak Digital Desk: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 को उसका पुराना चैंपियन मिल गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार WPL का खिताब अपने नाम कर लिया।

गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी के साथ करोड़ों की प्राइज मनी भी जीती। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए फाइनल की कहानी एक बार फिर अधूरी ही रह गई।

WPL 2026 की पूरी प्राइज मनी लिस्ट

  • विजेता: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
    प्राइज मनी: 6 करोड़ रुपये

  • उपविजेता: दिल्ली कैपिटल्स (DC)
    प्राइज मनी: 3 करोड़ रुपये

  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: सोफी डिवाइन
    प्राइज मनी: 5 लाख रुपये

  • ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन): स्मृति मंधाना
    प्राइज मनी: 5 लाख रुपये

  • पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट): सोफी डिवाइन
    प्राइज मनी: 5 लाख रुपये

  • सबसे ज्यादा छक्के: सोफी डिवाइन
    प्राइज मनी: 5 लाख रुपये

  • बेस्ट स्ट्राइक रेट अवॉर्ड: ग्रेस हैरिस
    प्राइज मनी: 5 लाख रुपये

  • फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच: स्मृति मंधाना
    प्राइज मनी: 2.5 लाख रुपये

  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: नंदिनी शर्मा
    प्राइज मनी: 5 लाख रुपये

फाइनल मैच का पूरा हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (20) और लिजेल ली (37) ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। मध्यक्रम में जेमिमा रोड्रिगेज ने कप्तानी पारी खेलते हुए 57 रन बनाए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल ने पलटा मैच

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत जल्दी विकेट गंवाने से हुई, लेकिन कप्तान स्मृति मंधाना ने पारी को संभाल लिया। उनके साथ जॉर्जिया वोल ने 79 रनों की शानदार पारी खेली। दोनों की लंबी साझेदारी ने दिल्ली के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया। आरसीबी ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया।

दिल्ली का चौथा फाइनल, चौथी निराशा

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह लगातार चौथा फाइनल था, लेकिन टीम एक बार फिर खिताब से दूर रह गई। लीग में शानदार प्रदर्शन के बावजूद फाइनल में चूक दिल्ली की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आई है। यह हार खिलाड़ियों और फैंस दोनों के लिए बेहद निराशाजनक रही।

RCB की इस जीत के साथ WPL 2026 का समापन हुआ और लीग ने एक बार फिर साबित कर दिया कि महिला क्रिकेट अब बड़े मंच और बड़ी रकम दोनों के मामले में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Also Read: T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच नहीं होगा, फिर भी टॉस के लिए क्यों उतरेंगे भारतीय कप्तान? जानिए ICC का अहम नियम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.