WTC नए सीजन की शुरुआत, जानें किस-किस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया

Sandesh Wahak Digital Desk: साउथ अफ्रीका के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 का खिताब जीतने के एक दिन बाद ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने WTC के 2025-27 चक्र का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है।

WTC 2025-27 Schedule

इस नई चक्र में कुल 9 टीमें हिस्सा लेंगी और 71 टेस्ट मुकाबले खेले जाएंगे।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की शुरुआत 17 जून 2025 को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉल में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से होगी, जबकि टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 20 जून से करेगी।

भारत का पहला मुकाबला लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ होगा।


टीम इंडिया का पूरा कार्यक्रम (WTC 2025-27)

भारत इस चक्र में कुल 18 टेस्ट मैच खेलेगा, जिसकी अगुवाई इस बार शुभमन गिल कर सकते हैं।

भारत को अधिकतर मुकाबले अपने घरेलू मैदान पर खेलने हैं, जो टीम के लिए एक बड़ा फायदा साबित हो सकता है।

सीरीज टेस्ट मैचों की संख्या लोकेशन
इंग्लैंड 5 मैच इंग्लैंड (अवे)
वेस्टइंडीज 2 मैच भारत (होम)
दक्षिण अफ्रीका 2 मैच भारत (होम)
ऑस्ट्रेलिया 5 मैच भारत (होम)
श्रीलंका 2 मैच श्रीलंका (अवे)
न्यूजीलैंड 2 मैच न्यूजीलैंड (अवे)

ऑस्ट्रेलिया से हिसाब चुकता करने का मौका

WTC 2023-25 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार और तीसरे स्थान पर रहने के बाद टीम इंडिया इस बार घर में उन्हें मात देने के इरादे से उतरेगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज इस चक्र की सबसे अहम भिड़ंत होगी।


अन्य टीमें और उनके मैचों की संख्या:

  • ऑस्ट्रेलिया: 22 टेस्ट (सबसे ज्यादा)

  • इंग्लैंड: 21 टेस्ट

  • भारत: 18 टेस्ट

  • न्यूजीलैंड: 16 टेस्ट

  • वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका: 14-14 टेस्ट

  • पाकिस्तान: 13 टेस्ट

  • श्रीलंका और बांग्लादेश: 12-12 टेस्ट


अक्टूबर से साउथ अफ्रीका का आगाज

मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका अक्टूबर 2025 में पाकिस्तान दौरे से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। घरेलू मैदान पर उनकी सबसे बड़ी सीरीज सितंबर 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की होगी।

Also Read: क्रिकेट में नया कैच रूल: फील्डिंग में ‘हवा बाजी’ पर लगी लगाम, इस तारीख से नियम होगा लागू

Get real time updates directly on you device, subscribe now.