एक्स की सीईओ लिंडा याकारिनो ने दिया इस्तीफा, ग्रोक AI के साथ नए सफर की तैयारी

Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) से एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लिंडा याकारिनो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर ही एक पोस्ट के जरिए अपने इस्तीफे की जानकारी दी।

लिंडा याकारिनो लगभग दो साल तक इस पद पर रहीं। उन्होंने अपने इस्तीफे के साथ ही भविष्य के लिए उम्मीद भी जताई। उन्होंने कहा, अभी सबसे अच्छा आना बाकी है, क्योंकि एक्स, चैटबॉट ग्रोक बनाने वाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एक्सएआई (xAI) के साथ एक नया अध्याय शुरू कर रही है।

आपको बता दें कि एलन मस्क ने मई 2023 में अनुभवी विज्ञापन कार्यकारी लिंडा याकारिनो को एक्स का सीईओ नियुक्त किया था। मस्क ने साल 2022 के आखिर में 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था, जिसके बाद इसका नाम बदलकर ‘एक्स’ कर दिया गया था।

Also Read: ट्रंप का ब्राज़ील पर 50% टैरिफ का बड़ा वार, लूला ने दी आर्थिक प्रतिशोध की चेतावनी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.