भारत में ‘X’ की रफ्तार पर लगा ब्रेक, शाम होते ही डाउन हुआ एलन मस्क का प्लेटफॉर्म
Sandesh Wahak Digital Desk: अगर आप मंगलवार शाम को अपनी ‘X’ (Twitter) टाइमलाइन रिफ्रेश कर रहे थे और आपको कुछ भी नया नजर नहीं आ रहा था, तो परेशान न हों आप अकेले नहीं थे। मंगलवार शाम दुनियाभर के साथ-साथ भारत में भी X की सेवाएं अचानक ठप हो गईं। हजारों यूजर्स ने शिकायत की कि न तो ऐप काम कर रहा था और न ही वेबसाइट लोड हो रही थी।
खाली दिखी टाइमलाइन, यूजर्स हुए परेशान
आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, शाम से ही यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि उनकी टाइमलाइन पूरी तरह ब्लैंक (खाली) दिख रही थी और ‘कंटेंट नॉट लोडेड’ का मैसेज आ रहा था। करीब 59% लोगों ने मोबाइल ऐप में दिक्कत बताई, जबकि 25% को वेबसाइट चलाने में परेशानी हुई। लगभग 15% यूजर्स ने कहा कि उनकी फीड बिल्कुल भी लोड नहीं हो पा रही थी।
भारत के बड़े शहरों में सबसे ज्यादा असर
शाम 8:10 बजे तक केवल भारत में ही शिकायतों का आंकड़ा 24,000 के पार पहुंच चुका था। Downdetector के मैप के अनुसार, भारत के लगभग सभी बड़े शहर इस तकनीकी खराबी की चपेट में थे।
उत्तर भारत: दिल्ली और जयपुर।
पश्चिम भारत: मुंबई और अहमदाबाद।
दक्षिण भारत: बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई।
पूर्व भारत: कोलकाता।
वजह अब भी सस्पेंस
फिलहाल एलन मस्क की कंपनी या X की ओर से इस आउटेज की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आमतौर पर सर्वर में तकनीकी खराबी या मेंटेनेंस की वजह से ऐसा होता है, लेकिन इतने बड़े स्तर पर आउटेज होना यूजर्स के लिए काफी परेशानी भरा रहा। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सभी बग्स को फिक्स कर लिया जाएगा और सेवाएं पूरी तरह सामान्य हो जाएंगी।
Also Read: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और काटने पर हुई चर्चा, कमिश्नर ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

