Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups में यश की वापसी ने मचाया तहलका
Sandesh Wahak Digital Desk: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’(Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) ‘केजीएफ चैप्टर 1’ और कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाने वाले यश की यह फिल्म रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस इसे लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। ‘टॉक्सिक’ के कई लुक पहले ही सामने आ चुके हैं और अब टीजर ने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
सब कुछ खास
‘टॉक्सिक’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय, टोविनो थॉमस और सुदेव नायर जैसे कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ होने लगी और फिल्म ने रिलीज से पहले ही भौकाल मचा दिया है। दर्शकों को यश का अलग और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है।
मेकर्स के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) का टीजर रिलीज होने के महज 24 घंटे के भीतर सोशल मीडिया पर 200 मिलियन व्यूज पार कर चुका है। यह आंकड़ा खुद इस बात का सबूत है कि दर्शक इस फिल्म का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई है और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम समेत कई अन्य भाषाओं में डब किया जाएगा।
View this post on Instagram
Toxic में यश का तूफानी अंदाज
फिल्म (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) में यश का किरदार ‘राया’ नाम का है। करीब 2 मिनट 51 सेकंड के टीजर में यश का लास्ट में दिखाई देना किसी तूफान से कम नहीं लगता। उनका अलग अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस यह संकेत दे रहा है कि ‘टॉक्सिक’ एक बड़ी सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनने जा रही है। अब चर्चा इस बात की भी हो रही है कि क्या यश की यह फिल्म 2025 की सबसे चर्चित और बड़ी फिल्म रही ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ पाएगी।
यश का अब तक का सफर
यश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2008 में आई ‘मोगीना मनसु’ से की थी। इसके बाद ‘मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी’, ‘संथु स्ट्रेट फॉरवर्ड’, ‘मास्टरपीस’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से उन्होंने अपनी मजबूत पहचान बनाई। आखिरी बार यश साल 2022 में ‘KGF चैप्टर 2’ में नजर आए थे और अब करीब चार साल बाद वह ‘टॉक्सिक’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी इस वापसी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, जो साफ संकेत दे रहा है कि ‘टॉक्सिक’ आने वाले समय की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।
Also Read: The Raja Saab Review: लौट आया प्रभास का लाइट मोड!

