योगी सरकार का ‘नशे के सौदागरों’ पर बड़ा प्रहार, कोडीन दुरुपयोग पर 28 जिलों में 128 FIR दर्ज
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग ने कोडीनयुक्त कफ सिरप और नॉरकोटिक्स श्रेणी की औषधियों के अवैध भंडारण और दुरुपयोग पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इस विशेष अभियान के तहत, पूरे प्रदेश में लाखों रुपये की अवैध नॉरकोटिक और कोडीनयुक्त औषधियां जब्त की गई हैं।
कार्रवाई का विवरण
-
FIR की संख्या: प्रदेश के 28 जिलों में कुल 128 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
-
गिरफ्तारियां: आधा दर्जन से अधिक अवैध नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया गया है।
-
सीलिंग/रोक: जांच में संदिग्ध पाए गए अभिलेखों की विवेचना पूरी होने तक दो दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर्स पर कोडीनयुक्त सिरप एवं नॉरकोटिक औषधियों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
-
नियम: इन सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।
प्रमुख जिलों में FIR की संख्या
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने वाले प्रमुख जिले इस प्रकार हैं:
| जिला | दर्ज FIR |
| वाराणसी | 38 |
| जौनपुर | 16 |
| कानपुर नगर | 8 |
| गाजीपुर | 6 |
| लखीमपुर खीरी | 4 |
| लखनऊ | 4 |
बाकी 52 एफआईआर अन्य जिलों जैसे बहराइच, बिजनौर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सीतापुर, सोनभद्र आदि में दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही योगी सरकार ने अवैध रूप से नकली एवं नशे के रूप में दुरुपयोग होने वाली औषधि के भंडारण, क्रय-विक्रय अथवा आवाजाही से संबंधित सूचना देने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर 8759128434 जारी किया है। यह अभियान अवैध नारकोटिक्स औषधियों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से जारी रहेगा।
Also Read: यूपी में नवाचार क्रांति: 8 वर्षों में 76 इनक्यूबेशन सेंटर बने विकास के अग्रदूत

