Jaunpur News: जमीनी विवाद में युवक की हत्या, 4 घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार

Jaunpur News: सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार गांव में सोमवार की रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के हमले से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रामकरण पटेल अपने रिश्तेदार ओमप्रकाश पटेल के साथ एक तेरहवीं के भोज से लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने उन पर हमला कर दिया। रामकरण की चीख सुनकर उनकी बेटियां अलका (24), प्रीति (27) और छोटा बेटा अनुराग बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामकरण को मृत घोषित कर दिया।

Jaunpur bloody conflict

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी फूलचंद्र पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लिया और घायलों को इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 2 घंटे के भीतर ही 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हमले में इस्तेमाल हुए लाठी-डंडे भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलदास पटेल और सुरेंद्र पटेल (दोनों नामजद), प्रेमचंद्र पटेल, गोविंद पटेल, सोनू पटेल, सचिन पटेल, शिवम पटेल, और जवाहर लाल पटेल गिरफ्तार कर लिया है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

रिपोर्ट: दीपक सिंह

Also Read: बलरामपुर में दर्दनाक हादसा, बोलेरो पलटने से दो की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.