लखनऊ में युवा कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन, चुनाव आयोग घेराव के दौरान पुलिस से तीखी झड़प

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन की शुरुआत की। प्रदेश कार्यालय से मार्च निकालते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, जिसके दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प देखने को मिली।

Uttar Pradesh Youth Congress

कांग्रेसी कार्यकर्ता जोरदार नारे लगा रहे थे, जिनमें वोट चोर गद्दी छोड़ और आरएसएस की नई शाखा चुनाव आयोग जैसे नारे प्रमुख थे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय और चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग करके भारी पुलिस बल तैनात कर रखा था। जैसे ही कार्यकर्ता बैरिकेड्स की ओर बढ़े, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

Uttar Pradesh Youth Congress

इस दौरान कांग्रेसी और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कई कार्यकर्ता पुलिस के बैरियर पर चढ़ गए। पुलिस को कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए उन्हें घसीटकर पुलिस वैन में बैठाना पड़ा। दरअसल, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज हजरतगंज स्थित चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था, जिसके लिए प्रदेशभर से कांग्रेसी सुबह से ही लखनऊ पहुँच चुके थे।

Also Read: बिहार डीजीपी का बड़ा ऐलान, 400 अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.