Meerut News: एफिडेविट पर गवाही देने की खौफनाक सजा, 16 साल के युवक की गोली मारकर हत्या

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में डर का माहौल बना दिया है। यहाँ एक 16 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई, क्योंकि उसने एक पुराने मर्डर केस में आरोपियों के समर्थन में एफिडेविट पर दस्तखत किए थे। मृतक की माँ अब योगी सरकार से न्याय की गुहार लगा रही हैं और मांग कर रही हैं कि हत्या करने वाले आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए।

मृतक युवक का नाम आदिल था, जो अपना घर चलाने के लिए एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। उसके परिवार में माँ और दो छोटे भाई हैं। आदिल के छोटे भाई ने बताया कि लगभग 65 दिन पहले अबरार नाम के एक शख्स की हत्या हुई थी।

इस हत्या का आरोप कुछ पड़ोसियों पर लगा था। लेकिन, आदिल समेत कुल 15 पड़ोसियों ने एक एफिडेविट पर यह गवाही दी थी कि जिन लोगों पर अबरार की हत्या का आरोप है, वे घटना के समय अपने घरों में मौजूद थे। आदिल और उसके घर वालों ने भी इस एफिडेविट पर साइन किए थे।

मां का आरोप, अबरार के बेटे ने करवाई हत्या

आदिल की हत्या के बाद उसकी माँ ने सीधे तौर पर अबरार के बेटे इमरान पर आरोप लगाया है। माँ का कहना है कि एफिडेविट पर साइन करने की वजह से इमरान नाराज़ था और उसने ही हमजा नाम के शख्स को पैसे देकर आदिल की हत्या करवाई है।

आदिल की माँ ने बताया कि हमजा और जलकमर जैसे लोग पैसे लेकर लोगों को मारने का काम करते हैं। उनका मानना है कि आदिल को मारने का वीडियो भी इसलिए बनाया गया ताकि इस एफिडेविट पर साइन करने वाले बाकी 14 लोगों को डराया जा सके। माँ ने यह भी खुलासा किया कि 15 दिन पहले भी हमजा ने आदिल का पीछा किया था और जान से मारने की धमकी दी थी।

जिस एफिडेविट पर आदिल ने साइन किया था, उस पर उसके दो छोटे भाइयों ने भी दस्तखत किए थे। अब परिवार में इस बात का गहरा डर है कि आदिल के भाइयों को भी मार दिया जाएगा। इसी वजह से पूरा परिवार घर से बाहर नहीं निकल रहा है।

आदिल के कुछ पड़ोसियों ने भी गवाही वाले एफिडेविट पर साइन किए थे, इसलिए अब उन्हें भी अपनी जान का खतरा लग रहा है। एक पड़ोसी ने बताया कि इमरान काफी रसूख वाला लड़का है और वह अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है। इलाके के सभी लोग डर के साए में जी रहे हैं।

Also Read: Ayodhya News: ANDU कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह कल, 735 छात्रों को उपाधियां और 28 मेधावियों को मिलेगा पदक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.