‘अनाथ हूं आज’ यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भावुक बयान, अस्पताल से मिली छुट्टी

Sandesh Wahak Digital Desk: यूट्यूबर और अनुराग डोभाल, जो बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं, को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है।

गंभीर सड़क हादसे के बाद लंबे समय तक अस्पताल में इलाज कराने वाले अनुराग अब खतरे से बाहर हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। फिलहाल वह अपने एक दोस्त के फार्महाउस पर आराम कर रहे हैं और रिकवरी की प्रक्रिया जारी है।

अस्पताल से बाहर आते ही फैंस का किया शुक्रिया

अनुराग डोभाल ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर नजर आए।

उन्होंने अपनी सेहत की जानकारी देते हुए उन तमाम फैंस का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अनुराग ने अपनी कमर पर लगी गंभीर चोट भी दिखाई।

पोस्ट में उन्होंने लिखा, “कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा। जिस रास्ते में गया था, वहां से वापस आना नामुमकिन था। यह मेरे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।”

‘आज खुद को अनाथ महसूस कर रहा हूं’

अनुराग ने अपने भावुक संदेश में लिखा कि वह इस वक्त खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं। “आज मैं खुद को अनाथ समझता हूं।

मुझे नहीं पता आगे क्या होगा, क्या करूंगा। लेकिन जब नया जीवन मिला है, तो शायद भगवान ने कुछ सोचा होगा।

मैं ICU से बाहर हूं और अब ठीक हूं। यह सब आप लोगों की दुआओं की वजह से संभव हो पाया है।”

व्लॉगिंग में वापसी के दिए संकेत

सेहत में सुधार के साथ अनुराग ने अपने करियर को लेकर भी संकेत दिए हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोल शेयर किया, जिसमें लिखा— “नई जिंदगी की शुरुआत देखोगे?” इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुराग जल्द ही व्लॉगिंग की दुनिया में वापसी कर सकते हैं।

क्यों सुर्खियों में थे अनुराग डोभाल?

हादसे से पहले अनुराग अपनी निजी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल को लेकर चर्चा में थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपने माता-पिता के साथ रिश्तों में तनाव का जिक्र किया था।

इसके कुछ ही दिनों बाद उनका भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनकी हेल्थ अपडेट उनके मैनेजर और गर्भवती पत्नी की ओर से दी जाती रही।

अब अनुराग की हालत में सुधार की खबर से फैंस ने भी राहत की सांस ली है।

Also Read: Dhurandhar 2 Day 1: ऐतिहासिक ओपनिंग, पैन-इंडिया बॉक्स ऑफिस पर नया अध्याय

Get real time updates directly on you device, subscribe now.