बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, 5 को बचाया गया
Vaishali Boat Accident: बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार, 13 अक्टूबर की शाम गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुई इस घटना में 13 लोगों की मौत की सूचना सामने आई। नाव पर 15 से 20 लोग सवार थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। हादसे के बाद कई लोग नदी में डूब गए, जबकि कुछ के लापता होने की जानकारी मिली। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान में जुट गईं।
भोज खाने के लिए दूसरे गांव जा रहे थे लोग
शुरुआत रिपोर्ट के मुताबिक, नाव पर सवार ज्यादातर लोग एक ही गांव के रहने वाले थे। वे पास के गांव में भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान गंगा नदी के बीच नाव पलट गई और उस पर सवार लोग पानी में गिर गए। अचानक हुए हादसे (Vaishali Boat Accident) से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की चीख-पुकार से इलाके में मातम पसर गया।
रिपोर्ट में नाव के ओवरलोड होने की आशंका भी जताई गई, हालांकि हादसा किस वजह से हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। बचाव दल नदी में लापता लोगों की तलाश कर रहे थे। नदी से निकाले गए कुछ लोगों की हालत खराब बताई गई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
तेजस्वी यादव ने अधिकारियों से की बात
राघोपुर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि डूबने वालों में ज्यादातर बच्चे होने की जानकारी है और सभी की सुरक्षा की कामना की। उन्होंने स्थानीय लोगों, प्रशासन और अधिकारियों से बात कर राहत-बचाव अभियान और घायलों के उपचार में तेजी लाने को कहा।
फिलहाल हादसे (Vaishali Boat Accident) की वजह और सभी प्रभावित लोगों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही थी। मृतकों की संख्या और लापता लोगों को लेकर प्रशासन के अगले अपडेट पर नजर बनी हुई है।
Also Read: ममता बनर्जी पर हमला! TMC का दावा- महिला ने खींची साड़ी, छिपाकर लाई थी चाकू

