IPL इतिहास में टूटी 18 साल पुरानी परंपरा, पहली बार हुआ ये बड़ा उलटफेर

Sandesh Wahak Digital Desk: Indian Premier League 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में Chennai Super Kings और Gujarat Titans आमने-सामने आए।

मुकाबला Narendra Modi Stadium में खेला गया, लेकिन मैच शुरू होते ही आईपीएल इतिहास की एक बड़ी परंपरा टूट गई।

18 साल में पहली बार ऐसा हुआ जब MS Dhoni पूरे आईपीएल सीजन में एक भी लीग मैच नहीं खेल पाए।

चोटों ने पूरे सीजन से बाहर रखा

सीजन से ठीक पहले प्री-सीजन कैंप के दौरान धोनी को पिंडली में चोट लगी थी। शुरुआती आकलन में उनकी वापसी दो हफ्तों में मानी जा रही थी, लेकिन बार-बार चोट उभरने से स्थिति बिगड़ती चली गई।

वापसी की कोशिश में चोट और गंभीर हुई, वहीं लीग चरण के अंतिम दौर में अंगूठे की नई चोट ने मुश्किल बढ़ा दी। इसके बाद धोनी इलाज के लिए रांची लौट गए।

MS Dhoni

आईपीएल करियर में पहली बार ऐसा

धोनी आईपीएल के सबसे अनुभवी और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।

उन्होंने अब तक हर सीजन में 10 से ज्यादा मैच खेले थे, लेकिन 2026 पहला ऐसा सीजन रहा जब उनका लीग चरण बिना मैदान में उतरे ही खत्म हो गया।

आईपीएल करियर में धोनी 278 मैच खेल चुके हैं, 5439 रन बना चुके हैं और अपनी कप्तानी में CSK को 5 बार चैंपियन बनाया है।

Also Read: FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ इनामी राशि, जानकर उड़ जाएंगे होश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.