‘समाज बदलने के लिए राज बदलना जरूरी’, सांसद राकेश राठौर के नेतृत्व में 237 लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Sandesh Wahak Digital Diesk: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने कहा है कि विधायक या सांसद बनना ही कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य नहीं है, बल्कि पार्टी मौजूदा राज को इसलिए बदलना चाहती है क्योंकि “बिना राज बदले समाज नहीं बदला जा सकता।” यह बात उन्होंने मंगलवार को अपने आवास पर आयोजित एक कांग्रेस पार्टी सदस्यता समारोह को संबोधित करते हुए कही।

राठौर ने आपसी भाईचारे की बुनियाद पर बेहतर समाज के निर्माण पर जोर दिया। इस समारोह में 237 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनमें बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान और जागरूक नागरिक शामिल रहे।

राहुल गांधी की रैली 28 अक्टूबर को

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी ने कहा कि सांसद राकेश राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस पूरे जिले में एक व्यापक अभियान चलाकर आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रत्नम राठौर ने आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के ‘वोट चोरी रोकने’ के जन अभियान, आरक्षण की सीमा बढ़ाने और जाति जनगणना कराने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में 28 अक्टूबर को एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा।

IPF नेता डॉ. बृजबिहारी ने इस मौके पर कहा कि सीतापुर एक नई राजनीतिक करवट ले रहा है और दलितों व वंचितों को इस बदलाव में अपनी भूमिका तलाशनी चाहिए। सदस्यता समारोह में डॉ. आर.पी. वर्मा, हसीना खातून, अशोक बघेल, राजेश पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Also Read: भाजपा नेता पवन सिंह को मिली Y+ सिक्योरिटी, 24 घंटे तैनात रहेंगे कमांडो

Get real time updates directly on you device, subscribe now.