सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार की 70 हजार शिकायतें, CVC रिपोर्ट के खुलासे में बैंक-रेलवे टॉप पर

CVC Corruption Report: केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) की 2025 की रिपोर्ट ने सरकारी संस्थानों में भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों की बड़ी तस्वीर सामने रखी है। सालभर में अलग-अलग विभागों और संस्थानों के खिलाफ बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें बैंक और रेलवे सबसे ऊपर रहे।

CVC Report के मुताबिक, साल के अंत तक 5,679 शिकायतें प्रक्रिया में लंबित थीं। इनमें 2,002 शिकायतें तीन महीने से ज्यादा समय से लंबित थीं, जबकि नियमों के अनुसार मुख्य सतर्कता अधिकारियों (CVO) को जांच तीन महीने के भीतर पूरी करनी होती है।

बैंक और रेलवे में सबसे ज्यादा शिकायतें

2025 में बैंकों से सबसे ज्यादा 9,933 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 9,520 का निस्तारण कर दिया गया। इसके बाद रेलवे से 9,381 शिकायतें दर्ज हुईं और इनमें 8,754 मामलों का निपटारा किया गया।

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय से जुड़ी 6,531 शिकायतें सामने आईं। स्थानीय निकायों में 4,834 शिकायतें दर्ज हुईं। इस श्रेणी में दिल्ली जल बोर्ड, MCD, NDMC और DSIIDC शामिल हैं।

इन विभागों में भी बड़ी संख्या में शिकायतें

CVC Corruption Report के अनुसार मानव संसाधन विकास से 2,030, श्रम मंत्रालय से 1,894, बीमा कंपनियों से 1,536, दूरसंचार से 1,469, रक्षा मंत्रालय से 1,410, उपभोक्ता मामलों से 1,123, इस्पात मंत्रालय से 1,023 और डाक विभाग से 1,003 शिकायतें दर्ज हुईं।

बता दें कि CVC लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करता है, ताकि निर्धारित समयसीमा से आगे बढ़ चुके मामलों का जल्द निपटारा किया जा सके।

Also Read: टोल प्लाजा पर करोड़ों की हेराफेरी का खुलासा, 14 ठिकानों पर ED की रेड, फर्जी सॉफ्टवेयर से हो रहा था खेल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.