Barabanki Encounter: तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली, पांच गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में बुधवार देर रात पुलिस की बदमाशों ने मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जबकि पांच बदमाशों के पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बता दें कि ये घटना जिले के अलग-अलग थानों की है। पहली मुठभेड़ में कैब ड्राइवर को बंधक बनाकर कार लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इन पर पुलिस की तरफ से 25 हजार रुपये की इनाम धोषित था। मामले में पीड़ित उमाशंकर यादव ने बताया कि वो लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी में रैपिडो टैक्सी में अपनी स्विफ्ट डिजायर कार चलाते हैं। बीते पांच फरवरी को दो बदमाशों द्वारा उसके साथ लूट की गई। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की।
बुधवार रात थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के सूत मिल रोड के पास 3 बदमाश मोटरसाइकिल से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम को देखकर गिरफ्तारी से बचने हेतु बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विजय कुमार रावत लखनऊ का रहने वाला है।
तो वहीं इसके बाद दूसरी घटना थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत बुजुर्ग दंपति से हुई लूट की घटना से संबंधित है। इस मामले में फरार अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही जिले के थाना सतरिख, जैदपुर, सफदरगंज, फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत अनाज के गोदामों से चोरी की घटना करने वाले 3 अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।

