Delhi Election: कालकाजी में आतिशी पिछड़ीं, बिधूड़ी बोले- आप का सफाया हो जाएगा

Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली विधानसभा चुनाव मतगणना में कालकाजी सीट पर दूसरे दौर के बाद मुख्यमंत्री आतिशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रमेश बिधूड़ी से 1,342 मतों से पीछे हैं।

बिधूड़ी ने कहा आम आदमी पार्टी (आप) का दिल्ली से ‘सफाया’ हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘जनता भाजपा को निर्णायक जनादेश देगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली देश के बाकी हिस्सों की तरह प्रगति करेगी। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि ‘आप’ का राष्ट्रीय राजधानी से सफाया हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि कालकाजी के मतदाताओं ने विकास को चुना है और वे भाजपा का साथ देंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे तो बिधूड़ी ने कहा, ‘‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं तीन बार विधायक और दो बार सांसद रह चुका हूं, हमारे लिए पद मायने नहीं रखते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां जनता की सेवा करने आया हूं। मैं ऐसी पार्टी से जुड़ा हूं जो जनता के लिए काम करती है।’’ शुरुआती मतगणना के रुझानों में भाजपा 43 सीट पर आगे है, जबकि आप 27 सीट पर आगे है। दिल्ली विधानसभा में 70 सीट हैं।

हालांकि, टेलीविजन चैनलों पर दिखा गया है कि भाजपा 44 सीट पर आगे है जो बहुमत के आंकड़े 36 से काफी ऊपर है। इसके अलावा ‘आप’ 25 और कांग्रेस एक सीट पर आगे है।

Also Read: Milkipur By Polls Result: चंद्रभान पासवान 22 हजार वोटों से आगे, बड़ी जीत की ओर भाजपा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.