लखनऊ पुलिस की बड़ी कामयाबी: खोये हुए 200 मोबाइल फोन बरामद, अनुमानित कीमत 38 लाख रुपये

Sandesh Wahak Digital Desk: पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) जोन, विश्वजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में लखनऊ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 38 लाख रुपये कीमत के 200 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह मोबाइल फोन जनता द्वारा खोने के बाद पुलिस को सौंपे गए थे और अब इन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को वापस कर दिया गया है।

पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ के दिशा-निर्देशों पर, खोये हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। इसके तहत, जनशिकायत प्रकोष्ठ और UP COP ऐप/CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त गुमशुदा मोबाइल फोन की शिकायतों पर कार्रवाई की गई। इन शिकायतों को सर्विलांस पर लगाया गया और पुलिस टीम द्वारा छानबीन करके बरामद किया गया।

पश्चिमी जोन सर्विलांस सेल की टीम ने अथक मेहनत और परिश्रम से यह सफलता प्राप्त की। इस अभियान के तहत लखनऊ के अलावा अन्य जनपदों और प्रदेशों से कुल 200 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन को पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा उनके असली मालिकों को सौंपा गया।

बरामद मोबाइल फोन का विवरण:

  • कुल मोबाइल फोन की संख्या: 200
  • अनुमानित कीमत: लगभग 38 लाख रुपये

बरामदगी में योगदान देने वाली पुलिस टीम:

सर्विलांस सेल पश्चिमी जोन:

  1. उ.नि. आशीष बालियान
  2. उ.नि. अंकित कुमार
  3. हे.का. मो. अहमद
  4. हे.का. वीर सिंह
  5. हे.का. श्रीगोविंद
  6. हे.का. प्रदीप तिवारी
  7. का. आशीष कुमार कुशवाहा
  8. का. योगेश कुमार

थाना चौक पुलिस टीम:

  1. प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय
  2. उ.नि. दीपक शाक्य
  3. कम्प्यूटर ऑपरेटर मोजिज़ असग़र

इस सफलता के बाद पुलिस विभाग ने जनता से अपील की है कि अगर उनका मोबाइल खो जाता है, तो वे तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि इस प्रकार की और कार्रवाई की जा सके।

Also Read: Lucknow News: लखनऊ में चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.