Lucknow : भूटानी ग्रुप के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हुई छापेमारी

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट कंपनी भूटानी ग्रुप के ऑफिस में छापेमारी की। ईडी की टीम ने राजधानी लखनऊ के विभूति खंड स्थित लेवाना साइबर हाइट्स पहुंचकर यहां कार्यालय की छानबीन की और महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई।

इसके अलावा, ईडी की टीम ने भूटानी ग्रुप के नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद स्थित कई अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की है। इस कार्रवाई में ईडी की टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की और छानबीन की प्रक्रिया जारी रखी है।

यह कार्रवाई भूटानी ग्रुप के खिलाफ चल रही जांच के तहत की गई है, और ईडी द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Also Read: CM योगी ने प्रयागराज में किया बड़ा ऐलान, सफाई कर्मचारियों को मिलेगा 10,000 रुपये बोनस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.