आलिया भट्ट ने दिखाया ‘पूल बूट कैंप’ का झलक, फिटनेस ट्रेनर के साथ आईं नजर
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोमवार की सुबह को खास अंदाज में एनर्जेटिक बना दिया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह पूल में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।
इस फोटो में आलिया अपने फिटनेस ट्रेनर ईशान मेहरा के साथ स्विमिंग पूल के किनारे खड़ी हैं। दोनों कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए पोज़ देते दिख रहे हैं। तस्वीर के साथ आलिया ने कैप्शन लिखा- “Gloomy Monday + A Pool boot camp powered by @ishaanmehra”
आलिया अपने फिटनेस के साथ-साथ आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म एक ऑल-फीमेल सुपर स्पाई थ्रिलर होगी, जिसका निर्देशन शिव रावल कर रहे हैं। ‘अल्फा’ यशराज की जासूसी फिल्मों की श्रृंखला की सातवीं फिल्म होगी, जिसमें अब तक ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर ज़िंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। आने वाले समय में ‘वॉर 2’, ‘पठान 2’ और ‘टाइगर वर्सेस पठान’ जैसी बड़ी फिल्में भी इस यूनिवर्स का हिस्सा होंगी।
‘अल्फा’ में आलिया के साथ अभिनेत्री शरवरी भी सुपर एजेंट की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म क्रिसमस यानी 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी। इसके अलावा आलिया के पास संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ भी है, जिसमें वह अपने पति रणबीर कपूर और अभिनेता विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। यह आलिया की भंसाली के साथ दूसरी फिल्म होगी, इससे पहले उन्होंने 2022 की हिट फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में साथ काम किया था।
Also Read: विवाह के पवित्र बंधन को समर्पित है ‘केसरी वीर’ का नया गीत केसरी बंधन

