द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सिद्धू की वापसी, बोले- घर लौट आया हूं
Sandesh Wahak Digital Desk: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन में नवजोत सिंह सिद्धू की धमाकेदार वापसी हो रही है। लंबे समय बाद अपने पसंदीदा ठहाकों वाले अंदाज़ में सिद्धू फिर से शो में नजर आएंगे। इस बार वह अर्चना पूरन सिंह के बगल में बैठकर मज़ेदार कमेंट्स और शायरी से समा बांधेंगे।
लगता है जैसे फिर से घर लौट आया हूं : सिद्धू
शो में अपनी वापसी को लेकर सिद्धू ने कहा, यह ऐसा है जैसे मैं फिर से अपने घर लौट आया हूं। दर्शकों का जो प्यार हमें सालों से मिलता रहा है, वही मुझे वापस खींच लाया। यह शो सिर्फ एक मंच नहीं, बल्कि मेरी भावनाओं से जुड़ा एक परिवार है। उन्होंने आगे कहा, मुस्कुराने में कोई खर्च नहीं होता, लेकिन इसकी कीमत लाखों में होती है। और ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ वही मुस्कान लोगों तक पहुंचाता है। सिद्धू ने हमेशा की तरह एक शेर भी पेश किया-
“गुरु, हमने मिलकर यह आशियाना सजाया है,
गुजरा जमाना फिर से लौटके आया है,
मैं यूं ही नहीं पहुंचा हूं यहां पर दोबारा,
मुझे खींचकर जनता का प्यार लाया है।”
Also Read: Lucknow: चेन स्नेचिंग करने वाले तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, नकदी समेत लूट का सामान बरामद

