UP News: 9 PCS अफसरों के हुए तबादले, गरिमा स्वरूप बनीं निर्वाचन आयोग की विशेष कार्याधिकारी

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी करते हुए मंगलवार को 9 पीसीएस (Provincial Civil Services) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कुछ अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं तो कुछ को लंबे इंतजार के बाद नई तैनाती मिली है।

इन तबादलों में सबसे अहम नाम गरिमा स्वरूप का है, जिन्हें अब राज्य निर्वाचन आयोग में विशेष कार्याधिकारी (OSD) की जिम्मेदारी दी गई है। वे इससे पहले बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थीं।

तबादला सूची: किसे कहां भेजा गया

  • अरविंद कुमार मिश्रा – बने अपर सूचना निदेशक
  • गरिमा स्वरूप – नई जिम्मेदारी विशेष कार्याधिकारी, राज्य निर्वाचन आयोग
  • विनोद कुमार गौड़ – बनाए गए मुख्य विकास अधिकारी, फर्रुखाबाद; इससे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव थे
  • डॉ. अलका वर्मा – लंबे समय से प्रतीक्षारत थीं, अब बनीं निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं
  • गौरव रंजन श्रीवास्तव – अब होंगे उप सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • अमित कुमार – नई तैनाती अपर जिलाधिकारी, बहराइच
  • महेंद्र पाल सिंह – बनाए गए अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी), लखनऊ
  • अविनाश चंद्र मौर्य – बने अपर जिलाधिकारी, औरैया
  • नरेंद्र सिंह – लखनऊ में मिली तैनाती, बने उपनिदेशक, मंडी परिषद; इससे पहले मुरादाबाद में उपजिलाधिकारी थे।

प्रशासनिक स्थिरता की दिशा में एक और कदम

इन तबादलों को प्रशासनिक जरूरत और सुचारू कार्यप्रणाली के तहत किया गया बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ अफसर लंबे समय से एक ही पद पर जमे थे जबकि कुछ को प्रतीक्षारत सूची से हटाकर नई ज़िम्मेदारी दी गई है।

 

Also Read: कानपुर के बाद झांसी में भी एक पद को लेकर दो अफसरों के बीच भिड़ंत, अफसर बोले- मैं हूं…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.