Bareilly News: बाइक सवार दंपत्ति से लूट, महिला की मौत, SSP और फॉरेंसिक टीम मौके पर

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक घटना हुई। बदायूं के बजीरगंज के गांव ब्योली निवासी ओम शरण मौर्य अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर हमला कर दिया और लूटपाट की।

विरोध करने पर महिला पर धारदार हथियार से हमला

ओम शरण ने पुलिस को बताया कि वे पूर्णागिरि से दर्शन कर देर रात घर लौट रहे थे। उन्होंने ससुराल से सालों की बाइक लेकर वापसी शुरू की। रात लगभग 12:15 बजे, आंवला क्षेत्र के कंथ्री गांव के पास 3-4 अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक लिया। उन्होंने पैसे और गहनों के लिए छीना-झपटी शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने धारदार हथियार से उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।

 

आनन-फानन में घायल महिला को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली कमान

सूचना मिलने पर एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी क्राइम, सीओ आंवला नितिन कुमार, फॉरेंसिक टीम और एसओजी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Also Read: एसबीआई में 100 करोड़ रुपये का घोटाला करने वाला क्लर्क मथुरा से गिरफ्तार, 9वीं मंजिल…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.