राम मंदिर आंदोलन पर आधारित फिल्म ‘695’ का दोबारा होगा प्रदर्शन, 5 अगस्त को अवध मॉल अयोध्या में होगी रिलीज

Sandesh Wahak Digital Desk: राम मंदिर आंदोलन की ऐतिहासिक यात्रा को पर्दे पर उतारती फिल्म ‘695’ एक बार फिर दर्शकों के सामने आने को तैयार है। यह फिल्म आगामी 5 अगस्त को अयोध्या के अवध मॉल में दोबारा रिलीज की जा रही है। उल्लेखनीय है कि यह फिल्म एक वर्ष पूर्व ही रिलीज हो चुकी थी, लेकिन अब इसे एक बार फिर उसी दिन रिलीज किया जा रहा है, जिस दिन 2020 में राम मंदिर का भूमि पूजन हुआ था।

फिल्म के शीर्षक ‘695’ के पीछे ऐतिहासिक तिथियों का है संकेत 

  • 6 दिसंबर 1992: जब बाबरी ढांचा गिराया गया।
  • 9 नवंबर 2019: जब सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला सुनाया।
  • 5 अगस्त 2020: जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।

इन्हीं तीन तिथियों को जोड़ते हुए फिल्म का नाम ‘695’ रखा गया है। यह फिल्म राम मंदिर आंदोलन के करीब 500 वर्षों के संघर्ष की गाथा को सिल्वर स्क्रीन पर प्रस्तुत करती है। फिल्म में रामायण फेम अभिनेता अरुण गोविल ने बाबा अभिराम दास की भूमिका निभाई है। अभिराम दास वही साधु हैं, जिन्होंने 1949 में बाबरी मस्जिद में रामलला की मूर्ति स्थापित की थी, जिसे रामलला प्राकट्योत्सव के रूप में जाना जाता है।

इसके अलावा फिल्म में मोहन जोशी, गोविंद नामदेव और अन्य वरिष्ठ कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म ‘695’ को दोबारा 5 अगस्त को रिलीज किए जाने के पीछे का उद्देश्य दर्शकों को राम मंदिर आंदोलन के ऐतिहासिक और भावनात्मक पक्ष से जोड़ना है, खासकर ऐसे समय में जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस बार फिल्म का प्रदर्शन अयोध्या के अलावा कई अन्य शहरों में भी सीमित रूप से किया जा सकता है। दर्शकों और धार्मिक संगठनों में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Also Read : Gonda News: नहर में बोलेरो गिरने से 11 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 4 घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.