बारिश के बाद लखनऊ में एक और समस्या, लोहिया पथ पर राहगीरों का सांस लेना हुआ दूभर

Sandesh Wahak Digital Desk: पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश मंगलवार को दोपहर में हल्की धूप होने पर राजधानी में एक नई समस्या खड़ी कर दी है। लोहिया पथ पर जैसे ही पानी सूखा, सड़क पर धूल की एक मोटी परत जम गई। इस धूल के अचानक उड़ने से वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई।

लोहिया पथ पर धूल के गुबार से राहगीरों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। ऐसा लग रहा था मानो सड़क पर धूल का बवंडर चल रहा हो। बारिश के बाद अक्सर ऐसी स्थिति पैदा होती है, जब गीली मिट्टी सूखकर धूल बन जाती है। इस घटना ने एक बार फिर शहर में वायु प्रदूषण और साफ-सफाई की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट: शुभम त्रिपाठी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.