Rajasthan Police SI Bharti 2025: 1015 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और चयन प्रक्रिया

Sandesh Wahak Digital Desk: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर के कुल 1015 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर किए जाएंगे।

पदों का विवरण

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सब इंस्पेक्टर (AP) के 896 पद, सब इंस्पेक्टर (AP) सहरिया के 4 पद, सब इंस्पेक्टर (AP) अनुसूचित क्षेत्र के 25 पद, सब इंस्पेक्टर (IB) के 26 पद और प्लाटून कमांडर (RAC) के 64 पद शामिल हैं।

योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा 20 से 25 वर्ष के बीच रखी गई है, जबकि महिला एवं आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

सैलरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनित सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर को पे मैट्रिक्स लेवल-11 (ग्रेड पे ₹4200) के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, राज्य सरकार द्वारा तय एचआरए, मेडिकल और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और दस्तावेज सत्यापन से गुजरना होगा। लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित होगी, जिसमें 400 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें और योग्यता, आयु, एवं अन्य शर्तों की जांच कर लें। यह भर्ती राजस्थान पुलिस में सेवा का सुनहरा अवसर है।

Also Read: Lucknow News: डायवर्जन ने बढ़ाई मुसीबत, भीषण जाम में फंसे दो जज, बैरिकेड हटाकर निकाली गई गाड़ी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.