कानपुर कचहरी में हादसा, छठवें तल से कूदने वाली महिला स्टेनो की अस्पताल में मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: कानपुर की कचहरी परिसर में शनिवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक महिला ने इमारत के छठवें तल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल उर्सला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

मृतका की पहचान और पुलिस कार्रवाई

मृतका की शिनाख्त नेहा के रूप में हुई है। वह सिविल कोर्ट सीनियर डिवीजन की मुख्य अदालत में न्यायाधीश अमर प्रताप चौधरी की कोर्ट में स्टेनो के पद पर कार्यरत थीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस कमिश्नर (CP) ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर द्वारा जांच-पड़ताल की गई। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Also Read: पैसों के विवाद में रिश्ते के दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी अशरफ गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.