प्रियंका गांधी ने बिहार की रैली से CEC ज्ञानेश कुमार को धमकाया, बोलीं- शांति से रिटायरमेंट नहीं ले पाओगे

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक मर्यादाएँ तार-तार होती दिख रही हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एक चुनावी रैली के मंच से मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर सीधा और बेहद तीखा हमला बोला है। उन्होंने CEC को खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि अगर वे सोचते हैं कि शांति से रिटायरमेंट ले पाएँगे, तो ऐसा नहीं होने वाला है।

मंच से पढ़े तीन अधिकारियों के नाम

राहुल गांधी के वोट चोरी के दावे को दोहराते हुए प्रियंका गांधी ने मंच से तीन वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पढ़े और जनता से उन्हें याद रखने को कहा, ज्ञानेश कुमार (मुख्य चुनाव आयुक्त), एसएस संधू, विवेक जोशी। जैसे ही प्रियंका गांधी ने इन नामों का ज़िक्र किया, रैली में मौजूद उनके समर्थकों ने जोर-जोर से चोर-चोर के नारे लगाना शुरू कर दिया।

CEC के रिटायरमेंट पर सीधा वार

प्रियंका गांधी ने वोट चोरी को जनता के साथ धोखा बताते हुए धमकी भरे अंदाज़ में कहा, गड़बड़ी करने वाले ज्ञानेश कुमार, एसएस संधू और विवेक जोशी का नाम जनता कभी भूलने वाली नहीं है। ये लोग रिटायरमेंट लेकर शांति से रह पाएँगे, अगर वे ऐसा सोचते हैं, तो ये विचार करना छोड़ दें। उन्होंने कहा कि जनता हमारी माँ है, और माँ बहुत उदार होती है, लेकिन उसके साथ धोखा हुआ तो ठीक नहीं होगा।

वोट चोरी का पुराना आरोप

यह विवाद राहुल गांधी के बुधवार के बयान से शुरू हुआ है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 25 लाख फ़र्ज़ी वोटों के ज़रिए चुनाव ‘चोरी’ किया गया है। राहुल ने आरोप लगाया था कि जानबूझकर कांग्रेस समर्थक लोगों के वोट काटे गए।

Also Read: Lucknow News: आजम खान ने अखिलेश से की दूसरी मुलाकात, बोले- मैं जानबूझकर रेल की पटरी पर सिर नहीं रखूंगा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.