केंद्रीय कैबिनेट ने पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के फेज 2 को 9,857 करोड़ रुपए के खर्च के साथ दी मंजूरी
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के फेज-2 के तहत दो नई महत्वपूर्ण लाइनों को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर कुल 9,857.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस कदम से पुणे के पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। कैबिनेट के इस फैसले के बाद पुणे मेट्रो का कुल नेटवर्क 100 किलोमीटर से अधिक बढ़ जाएगा।
कौन सी लाइनें होंगी विकसित
फेज-2 के तहत निम्नलिखित दो नई लाइनों को मंजूरी दी गई है।
लाइन 4: (खरदी – हडपसर – स्वरगेट – खड़कवासला)
लाइन 4ए: (नल स्टॉप – वारजे – माणिक बाग)
ये दोनों लाइनें कुल 31.636 किलोमीटर लंबी होंगी और इनमें 28 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे। लाइन 4 और 4ए का निर्माण ईस्ट, साउथ और वेस्ट पुणे में आईटी हब, कमर्शियल जोन, एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन और रेजिडेंशियल क्लस्टर को आपस में जोड़ने का काम करेगा। यह लाइनें पुणे के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए यात्रा को आसान बनाएंगी।
9,857.85 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली यह परियोजना अगले पाँच वर्षों में पूरी होने की संभावना है। इसे केंद्र सरकार, महाराष्ट्र सरकार और बाहरी बाइलेटरल/मल्टीलेटरल फंडिंग एजेंसियां मिलकर वित्त पोषित करेंगी।
Also Read: ‘कुछ भी कर लो, बंगला खाली नहीं करेंगे’, RJD प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘बदले की भावना’ से हो रही कार्रवाई

