SIR प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ाने की मांग: शिवपाल यादव ने कहा- एक महीना काफी नहीं
Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR – Special Integrated Revision) प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निर्धारित समय सीमा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कम जानकारी होने और शादी-विवाह के व्यस्त मौसम को देखते हुए एक महीने का समय पर्याप्त नहीं है।
समय बढ़ाने और आधार को मान्यता देने की मांग
शिवपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि SIR प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक महीना काफी नहीं है, विशेषकर ग्रामीण अंचल में। उन्होंने कहा, “एक महीने में (SIR) पूरा नहीं हो सकता है, ग्रामीण अंचल में तो कुछ लोगों को पता ही नहीं है। अभी शादी-विवाह भी चल रहे हैं तो समय और मिलना चाहिए।”
उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के उस फैसले की आलोचना की, जिसमें आधार कार्ड को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में अमान्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “आधार कार्ड को मान लिया जाता तो जनता को बहुत सुविधा होती। 12 विकल्प दिए गए हैं, इससे मेहनत बढ़ेगी।” सपा नेता ने जोर दिया कि प्रशासन को जनता की सुविधा को प्राथमिकता देनी चाहिए और प्रक्रियाओं को जटिल बनाने से बचना चाहिए।
Also Read: गोवा: PM मोदी ने ‘विश्व की सबसे बड़ी’ राम प्रतिमा का किया अनावरण, जानिए इसकी विशेषताएं

