कुशीनगर: डीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश

Sandesh Wahak Digital Desk: कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति में शनिवार को खड्डा तहसील सभागार में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने न केवल जनशिकायतों का निस्तारण किया, बल्कि शीतलहर से बचाव और सरकारी जमीनों के संरक्षण को लेकर कड़े दिशा-निर्देश भी जारी किए।

शिकायतों का लेखा-जोखा और निस्तारण

समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 94 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 11 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 83 मामलों को गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु संबंधित विभागाध्यक्षों को सौंपा गया।

विभागवार स्थिति:

राजस्व विभाग: 38 में से 06 का निस्तारण।

पुलिस विभाग: 16 शिकायतें दर्ज।

विकास विभाग: 09 शिकायतें प्राप्त।

अन्य विभाग: 24 में से 05 मामलों का समाधान।

अतिक्रमण पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति

जिलाधिकारी ने भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया। जिसमें कहा गयानगर क्षेत्र और ग्राम सभाओं की समस्त सरकारी भूमि की वर्तमान स्थिति का ब्यौरा तैयार करें। सरकारी भूमि पर हुए किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। अतिक्रमण के मामलों में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

शीतलहर: कंबल वितरण और अलाव के निर्देश

बढ़ती ठंड को देखते हुए डीएम और एसपी ने तहसील परिसर में असहाय व गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों (SDMs) को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों और चौराहों पर नियमित अलाव जलवाना सुनिश्चित करें। रैन बसेरों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां रुकने वाले लोगों के लिए पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराएं।

प्रमुख उपस्थिति

इस अवसर पर परियोजना निदेशक पीयूष, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, डीसी मनरेगा राकेश, बीएसए राम जियावन मौर्य और जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका सहित जनपद व तहसील स्तर के सभी आला अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: राघवेंद्र मल्ल

 

Also Read: शीतलहर का सितम: कुशीनगर डीएम ने रैन बसेरों का लिया जायजा, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.