आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में पटरी से उतरी मालगाड़ी, कई ट्रेनों की रफ्तार थमी

Sandesh Wahak Digital Desk: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से एक रेल हादसे की खबर आ रही है, जहां एक मालगाड़ी के दो डिब्बे अचानक पटरी से नीचे उतर गए। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन रेलवे ट्रैक को काफी नुकसान पहुंचा है।

हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी स्टाफ तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। मालगाड़ी के बेपटरी होने की वजह से ट्रैक का एक हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया है। फिलहाल, युद्ध स्तर पर पटरी की मरम्मत का काम किया जा रहा है ताकि यातायात को फिर से सामान्य बनाया जा सके।

इस खराबी के कारण इस रूट से गुजरने वाली कुछ यात्री ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, रेलवे विभाग की ओर से ट्रेनों के रूट डायवर्जन या रद्द होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है।

Also Read: मायावती के 70वें जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी लंबी उम्र की बधाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.