सर्दियों में कैसे मजबूत करें अपनी Immunity?
Sandesh Wahak Digital Desk: देश के कई इलाकों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान गिरने के साथ ही सर्दी खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे मौसम में शरीर की इम्यूनिटी (Immunity) सबसे अहम भूमिका निभाती है, क्योंकि मजबूत इम्यून सिस्टम ही बीमारियों से बचाव करता है। कमजोर इम्यूनिटी Immunity) होने पर व्यक्ति जल्दी बीमार पड़ सकता है और ठीक होने में भी ज्यादा समय लग सकता है। बदलते मौसम का असर बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों पर ज्यादा देखने को मिलता है, इसलिए इस समय सेहत को लेकर अतिरिक्त सतर्कता जरूरी हो जाती है।
क्यों कमजोर हो जाती है Immunity?
दरअसल ठंड के मौसम में खान पान और दिनचर्या में बदलाव की वजह से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) पर असर पड़ता है। धूप कम मिलना, शारीरिक गतिविधि घट जाना और अनियमित लाइफस्टाइल इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकती है। ऐसे में अगर सही समय पर ध्यान न दिया जाए तो छोटी सी परेशानी भी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है।
डाइट से कैसे मजबूत करें इम्यून सिस्टम
विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दियों में इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत रखने के लिए डाइट पर खास ध्यान देना जरूरी है। इस मौसम में ताजा, गर्म और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन शरीर को अंदर से ताकत देता है। मौसमी फल और सब्जियां शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स प्रदान करती हैं। आंवला, संतरा और अमरूद जैसे फल इम्यूनिटी (Immunity) को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। हरी सब्जियां, दालें और साबुत अनाज भी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सपोर्ट करते हैं। सर्दियों में सूप, दलिया और हल्का गर्म भोजन पाचन को बेहतर रखता है और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शरीर को हाइड्रेट बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। संतुलित डाइट अपनाकर सर्दियों में इम्यून सिस्टम को मजबूत रखा जा सकता है।
लाइफस्टाइल का भी है बड़ा रोल
वहीं Immunity के गेम में सिर्फ खान पान ही नहीं बल्कि सही लाइफस्टाइल भी अहम भूमिका निभाती है। सर्दियों में रोज कुछ समय धूप में बैठना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। हल्की एक्सरसाइज या योग करने से शरीर एक्टिव रहता है और बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है। पूरी नींद लेना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि नींद की कमी इम्यूनिटी (Immunity) को कमजोर कर सकती है। ठंड के मौसम में देर रात तक जागने और अनियमित दिनचर्या से बचना चाहिए। तनाव कम रखना और मानसिक रूप से खुद को शांत रखना भी सेहत के लिए जरूरी माना जाता है।
वहीं रोज गुनगुना पानी पीने की आदत डालना, सुबह की धूप लेना, पर्याप्त नींद पूरी करना और साफ सफाई का ध्यान रखना सर्दियों में बेहद जरूरी है। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनना भी जरूरी होता है, ताकि शरीर का तापमान संतुलित बना रहे। इन छोटी छोटी सावधानियों को अपनाकर सर्दियों में इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत रखा जा सकता है और बीमारियों से खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है।
Also Read: स्वास्थ्य मंत्रालय ने 167 दवाओं के नमूने किए फेल, मानक गुणवत्ता में मिली गड़बड़ी

