सिद्धार्थनगर: 28 जनवरी से शुरू होगा ‘सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026’, प्रशासन ने कसी कमर

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर परंपरा और आधुनिकता का संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा। जिले की सांस्कृतिक पहचान बन चुका ‘सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026’ इस बार 28 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित होने जा रहा है। पिछले 38 वर्षों से लगातार आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर जिलेवासियों में जबरदस्त उत्साह है।

अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

महोत्सव को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने जिला जेल के सामने स्थित बीएसए ग्राउंड का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर स्टालों की व्यवस्था, मंच निर्माण और सुरक्षा घेरे को लेकर बारीकी से जांच की।

पार्किंग और सुरक्षा पर खास नजर

महोत्सव में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस बल की तैनाती और भीड़ नियंत्रण के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, ताकि उत्सव के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी भी आगंतुक को असुविधा न हो।

अधिकारियों की रही मौजूदगी निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (CDO), एसडीएम सदर कल्याण सिंह मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और सहायक पुलिस अधीक्षक विश्वजीत सौरयान सहित प्रशासन और पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

महोत्सव की खास बातें

दिनांक: 28 जनवरी से 1 फरवरी 2026

स्थान: बीएसए ग्राउंड (जिला जेल के सामने), सिद्धार्थनगर

इतिहास: लगातार 38 वर्षों से आयोजन

सिद्धार्थनगर महोत्सव न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह जिले की कला, कौशल और उत्पादों को प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच भी है।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: सिद्धार्थनगर: राम जानकी मंदिर में गूंजा सुंदरकांड, विधायक श्यामधनी राही ने की साधु-संतों की सेवा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.