T20 World Cup 2026: 3 गेंदों में चाहिए थे 2 रन, फ्री हिट पर रनआउट हुआ बल्लेबाज, सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका विजयी

Sandesh Wahak Digital Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला रोमांच की सारी हदें पार कर गया।

188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने जबरदस्त संघर्ष किया, लेकिन मैच का फैसला दूसरे सुपर ओवर में जाकर दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में हुआ। इस मुकाबले को टूर्नामेंट के अब तक के सबसे रोमांचक मैचों में गिना जा रहा है।

अफगानिस्तान को अंतिम ओवर में 13 रन चाहिए थे और केवल एक विकेट शेष था। ओवर की पहली गेंद पर नूर अहमद कैच आउट हुए, लेकिन वह नो-बॉल निकली। इसके बाद मैच में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

नूर अहमद ने छक्का लगाया, बीच में डॉट गेंदें आईं और फिर एक और नो-बॉल के चलते अफगानिस्तान को 3 गेंदों में 2 रन की जरूरत रह गई।

T20 World Cup 2026

फ्री हिट पर गिरा आखिरी विकेट

जीत की दहलीज पर खड़ी अफगानिस्तान की टीम को बड़ा झटका तब लगा, जब फ्री हिट गेंद पर दूसरा रन लेने की कोशिश में फजलहक फारुख रन आउट हो गए। इसके साथ ही मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया।

पहला सुपर ओवर भी टाई

पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने भी 17 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया, जिससे मुकाबला दूसरे सुपर ओवर में चला गया।

दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका की जीत

दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को मात दी और एक यादगार मुकाबले में जीत दर्ज की। यह मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए लंबे समय तक याद रहने वाला साबित हुआ।

Also Read: T20 World Cup 2026 पर बांग्लादेश का यू-टर्न, 20 दिन में बदला रुख

Get real time updates directly on you device, subscribe now.