BCCI का बड़ा ऐलान: भारत पहली बार इस टीम के खिलाफ खेलेगा वनडे सीरीज, शेड्यूल जारी
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंटरनेशनल शेड्यूल को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल (ODI) सीरीज खेलेगी। यह सीरीज जून 2026 में आयोजित होगी और इसके कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।
इस दौरे पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम भारत आएगी। खास बात यह है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच यह पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज होगी।
इससे पहले दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में केवल आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में ही आमने-सामने हुई हैं।

दौरे की शुरुआत एकमात्र टेस्ट मैच से होगी, जो 6 से 10 जून के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। यह दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट होगा।
इससे पहले 2018 में खेला गया मुकाबला अफगानिस्तान के टेस्ट इतिहास का पहला मैच था।
टेस्ट के बाद 14 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। यह सीरीज अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए अहम मानी जा रही है।
वहीं, भारतीय टीम के लिए भी 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी। वनडे मुकाबले धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे।
एकमात्र टेस्ट: 6–10 जून 2026 – न्यू चंडीगढ़
पहला वनडे: 14 जून 2026 – धर्मशाला
दूसरा वनडे: 17 जून 2026 – लखनऊ
तीसरा वनडे: 20 जून 2026 – चेन्नई
यह सीरीज क्रिकेट फैंस के लिए नया अनुभव लेकर आएगी, क्योंकि दोनों टीमें पहली बार वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी।
Also Read: MS धोनी को लगा बड़ा झटका, इस मामले में मिला नोटिस, 15 दिन के अंदर देना होगा जवाब
Get real time updates directly on you device, subscribe now.