Siddharthnagar News: नेपाल चुनाव और होली के मद्देनजर सीमा पर अलर्ट: एसएसबी और यूपी पुलिस ने किया संयुक्त फ्लैग मार्च

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में होली पर्व और नेपाल में प्रस्तावित चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्र ककरहवा में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और उत्तर प्रदेश पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई और आम नागरिकों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा देना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना था।

2 फरवरी से 5 मार्च तक बंद रहेगी भारत-नेपाल सीमा

एसएसबी और पुलिस ने स्थानीय लोगों को जानकारी दी कि नेपाल में चुनाव के कारण 2 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक भारत-नेपाल सीमा को बंद रखा गया है। अधिकारियों ने लोगों से सहयोग करने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही उन्हें संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को देने के लिए जागरूक किया गया।

संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई गई निगरानी

संयुक्त सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतते हुए संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार और चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

यह फ्लैग मार्च क्षेत्र में सुरक्षा, विश्वास और सामुदायिक समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सुरक्षा बलों का सहयोग करें, ताकि पर्व और चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लग सके।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: BJP ने 9 राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, बिहार से नितिन नवीन को टिकट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.