T20 World Cup 2026: जीत की कहानी का अनसुना नाम, जिसने बदल दी भारतीय क्रिकेट की किस्मत
Sandesh Wahak Digital Desk: अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।
इस जीत के साथ टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने का कारनामा किया। फाइनल में जहां Jasprit Bumrah को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं, पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए Sanju Samson को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला।
हालांकि, इस ऐतिहासिक जीत के पीछे एक ऐसा नाम भी है, जो न तो मैदान पर खेला, न ही डगआउट में कोच की भूमिका में नजर आया।
यह नाम है टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर Ajit Agarkar, जिनके फैसलों ने भारत को एक नहीं, बल्कि तीन बार आईसीसी चैंपियन बनाया।

अजीत अगरकर: गुमनाम हीरो
अजीत अगरकर ने 4 जुलाई 2023 को भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर का पद संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई ऐसे कड़े और साहसिक फैसले लिए, जिनकी शुरुआत में जमकर आलोचना हुई, लेकिन नतीजों ने उन्हें सही साबित कर दिया।
उनके कार्यकाल में भारत ने लगातार बड़ी सफलताएं हासिल कीं—
-
2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब
-
2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी जीत
-
और अब ICC T20 World Cup 2026 में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 चैंपियन बनना
विवादों के बावजूद लिए बड़े फैसले
अजीत अगरकर के कुछ फैसले उस वक्त बेहद विवादित रहे। उन्होंने Suryakumar Yadav को टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी सौंपी, जबकि कई विशेषज्ञ और फैंस Hardik Pandya के नाम की उम्मीद कर रहे थे।
लेकिन सूर्या की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इस फैसले पर मुहर लगा दी।
इसके अलावा, Rohit Sharma को वनडे कप्तानी से हटाकर युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाना और टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले Ishan Kishan को दोबारा टीम में शामिल करना भी मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ।
आलोचना से नतीजों तक
अगरकर के कई फैसलों पर सोशल मीडिया और क्रिकेट गलियारों में सवाल उठे, लेकिन उन्होंने कभी दबाव में आकर अपना रुख नहीं बदला।
चयन नीति में निरंतरता और खिलाड़ियों पर भरोसे का ही नतीजा रहा कि टीम इंडिया उनके कार्यकाल में तीन बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की इस जीत के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि अजीत अगरकर भारतीय क्रिकेट के उन ‘गुमनाम नायकों’ में शामिल हो चुके हैं, जिनके फैसलों ने टीम इंडिया को बार-बार चैंपियन बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

