‘मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब…’, IPL 2026 से पहले इस स्टार स्पिनर ने किया बड़ा खुलासा
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: IPL 2026 से पहले भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर अहम खुलासा किया है।
चहल, जो आगामी सीजन में पंजाब किंग्स की ओर से मैदान में उतरेंगे, ने बताया कि उन्होंने फिटनेस और करियर को प्राथमिकता देते हुए शराब पीना पूरी तरह छोड़ दिया है।
चहल ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के यूट्यूब शो पर बातचीत के दौरान कहा,
“मैंने शराब पीना छोड़ दिया है। छह महीने से ज्यादा हो गए हैं, मैंने एक बूंद भी नहीं पी। मेरी उम्र अब 35 साल है, इसलिए खुद पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। मैं अपनी टीम के लिए 150 प्रतिशत देना चाहता हूं।”

चहल ने साफ किया कि उनका अगला लक्ष्य सिर्फ IPL नहीं, बल्कि भारतीय टीम में दोबारा जगह बनाना है।
उन्होंने कहा कि एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते वह चाहते हैं कि युवा खिलाड़ी उनसे सीखें और वह मैदान पर उदाहरण पेश करें।
चहल ने पिछले सीजन के फाइनल को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने माना कि मार्को यानसेन की गैरमौजूदगी से टीम को बड़ा नुकसान हुआ था।
यानसेन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी के चलते फाइनल से पहले स्वदेश लौट गए थे। चहल का मानना है कि अगर यानसेन फाइनल खेलते, तो पंजाब किंग्स पहली बार IPL ट्रॉफी जीत सकती थी।
इस बातचीत में चहल ने पहली बार यह भी बताया कि IPL के पिछले सीजन के अंत में वह गंभीर चोट से जूझ रहे थे।
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक मुकाबले के बाद उनकी पसलियों और उंगली में फ्रैक्चर हो गया था। इसी वजह से वह सेमीफाइनल और फाइनल में अपनी पूरी क्षमता से लेग स्पिन नहीं कर पाए।
चहल ने कहा कि अब उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता फिटनेस है, ताकि वह पूरी तरह फिट होकर IPL 2026 में उतरें और पंजाब किंग्स को उसका पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभा सकें।
उनके इस फैसले को फैंस एक नए, ज्यादा फोकस्ड और जिम्मेदार युजवेंद्र चहल की शुरुआत के तौर पर देख रहे हैं।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.