Dhurandhar 2: गजब की दीवानगी… UAE में हुई बैन तो दुबई से दिल्ली फिल्म देखने पहुंच गए ‘टेक्निकल गुरुजी’

‘धुरंधर 2’ के लिए जबरदस्त दीवानगी, UAE में बैन के चलते दुबई से दिल्ली पहुंचे ‘टेक्निकल गुरुजी'

Sandesh Wahak Digital Desk: ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के साथ ही फिल्म का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है।

फिल्म के लिए दीवानगी का एक अनोखा उदाहरण तब सामने आया, जब मशहूर यूट्यूबर गौरव चौधरी, जिन्हें लोग टेक्निकल गुरुजी के नाम से जानते हैं, इसे देखने के लिए दुबई से दिल्ली पहुंचे।

दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात में ‘धुरंधर 2’ को बैन कर दिया गया है, जिसके चलते गौरव ने भारत आकर फिल्म देखने का फैसला किया।

गौरव चौधरी दुबई में रहते हैं, लेकिन फिल्म को लेकर उनकी उत्सुकता इतनी ज्यादा थी कि उन्होंने दुबई से फ्लाइट लेकर दिल्ली पहुंचकर पीवीआर थिएटर में फिल्म देखी।

Technical Guruji

खास बात यह है कि उन्होंने रिलीज से पहले 18 मार्च को आयोजित पेड प्रीव्यू शो में ही फिल्म देख ली।

गौरव चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने दुबई से दिल्ली तक के अपने सफर और फिल्म देखने के अनुभव को दिखाया।

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “क्या होता है जब आप सिर्फ एक फिल्म देखने के लिए दुबई से दिल्ली की फ्लाइट लेते हैं।” सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ को पेड प्रीव्यू शोज़ में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने प्रीव्यू शोज़ से ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 43 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और आदित्य धर के निर्देशन की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है।

Also Read: Dhurandhar 2 Budget: 7 घंटे में 43 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर 2’ का बजट जानकर रह जाएंगे हैरान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.