नेपाल में 15 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल, बांग्लादेश में जेट फ्यूल के दाम में 80% का उछाल

Sandesh Wahak Digital Desk: मध्य पूर्व (Middle East) में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच गहराते युद्ध के बादलों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की कमर तोड़नी शुरू कर दी है। कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने की आशंका के बीच दुनिया भर के देशों में ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं। कहीं पेट्रोल पंपों पर राशनिंग (कोटा सिस्टम) शुरू हो गई है, तो कहीं हवाई यात्रा का खर्च दोगुना हो गया है।

नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन (NOC) ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में एकमुश्त 15 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ी हुई दरें आज आधी रात से लागू हो जाएंगी। काठमांडू और पोखरा जैसे शहरों (तीसरी कैटेगरी) में पेट्रोल अब 187 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। इन शहरों में अब ₹167 प्रति लीटर की दर से बिक्री होगी। NOC का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों के साथ तालमेल बिठाने के लिए यह कड़ा फैसला लेना मजबूरी थी।

बांग्लादेश में हवाई सफर हुआ बेहद महंगा

पड़ोसी देश बांग्लादेश में स्थिति और भी गंभीर है। वहां की सरकार ने जेट फ्यूल (विमान ईंधन) की कीमतों में 80% की ऐतिहासिक बढ़ोतरी कर दी है। घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल अब 112 रुपये से बढ़कर 202 रुपये प्रति लीटर (टका में) हो गया है। इसका सीधा असर हवाई टिकटों के दामों पर पड़ेगा, जिससे आम आदमी के लिए उड़ान भरना अब सपना जैसा होगा। सिर्फ एशिया ही नहीं, बल्कि विकसित देश भी इस संकट की चपेट में हैं।

थाईलैंड: पेट्रोल पंपों पर राशनिंग शुरू कर दी गई है। यानी अब आप अपनी मर्जी से टंकी फुल नहीं करवा सकते, सरकार ने तेल खरीदने की एक सीमा तय कर दी है।

पाकिस्तान: आर्थिक बदहाली से जूझ रहे इस देश में तेल की कीमतें 20-25% तक बढ़ गई हैं।

जर्मनी और यूरोप: यहाँ भी गैस और पेट्रोल के दाम 10 से 15 प्रतिशत तक चढ़ गए हैं।

Also Read: अखिलेश यादव ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल, बोले- बीजेपी ने जनता को लाइन में खड़ा किया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.