Kushinagar News: रामनवमी और जुमे की नमाज को लेकर मजिस्ट्रेट तैनात, कंट्रोल रूम जारी

शांति और भाईचारे के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कसी कमर, 2 सुपर जोनल और 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट संभालेंगे मोर्चा

Kushinagar News: चैत्र नवरात्र, रामनवमी और जुमे की नमाज के मद्देनजर कुशीनगर प्रशासन पूरी तरह ‘अलर्ट मोड’ पर आ गया है। जनपद में अमन-चैन और कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर मजिस्ट्रेटों की भारी तैनाती के साथ कलेक्ट्रेट में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है।

सुरक्षा का त्रिस्तरीय घेरा: जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

26 मार्च को रामनवमी और 27 मार्च को जुमे की नमाज के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है:

मजिस्ट्रेटों की फौज: कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 02 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 06 जोनल मजिस्ट्रेट और 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

रिजर्व फोर्स: आकस्मिक परिस्थितियों के लिए अतिरिक्त जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को ‘रिजर्व’ में रखा गया है, जो जरूरत पड़ने पर तत्काल मौके पर पहुंचेंगे।

निरंतर निगरानी: सभी तैनात अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

धारा 163 का कड़ाई से अनुपालन

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि वर्तमान में लागू धारा 163 (निषेधाज्ञा) का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें। विशेषकर संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है।

कंट्रोल रूम: 24 घंटे निगरानी

त्योहारों के दौरान त्वरित समन्वय और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कलेक्ट्रेट में विशेष कंट्रोल रूम क्रियाशील हो गया है।

संपर्क नंबर: 05564-240590

प्रभारी अधिकारी: कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी सहायक आयुक्त नीरज कुमार गौड़ और जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी को सौंपी गई है।

रिपोर्ट: राघवेंद्र मल्ल

 

Also Read: बलरामपुर: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा जिला महिला अस्पताल का कायाकल्प, ₹1.52 करोड़ के बजट पर फिरा पानी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.