गौतम गंभीर के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी को मिल सकती है हेड कोच की जिम्म्मेदारी

Sandesh Wahak Digital Desk: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट से जुड़ा एक बड़ा बयान सामने आया है।

भारतीय विकेटकीपर जितेश शर्मा ने एक पॉडकास्ट में दावा किया है कि मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर के बाद टीम इंडिया की कमान दिनेश कार्तिक को सौंपी जा सकती है।

जितेश शर्मा का मानना है कि अगर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने दिनेश कार्तिक को यह जिम्मेदारी नहीं दी, तो वह किसी न किसी बड़े क्रिकेट खेलने वाले देश की टीम के हेड कोच जरूर बनेंगे।

“दिनेश कार्तिक में हेड कोच बनने की पूरी काबिलियत”

जितेश शर्मा ने कहा,

“बिल्कुल बन सकते हैं। अगर इंडिया ने उन्हें हेड कोच नहीं बनाया, तो कोई और बड़ा देश उन्हें जरूर कोच बनाएगा। उनके अंदर गजब की काबिलियत है।”

उनके मुताबिक, दिनेश कार्तिक का अनुभव, क्रिकेट की गहरी समझ और खिलाड़ियों के साथ काम करने की क्षमता उन्हें इस भूमिका के लिए पूरी तरह तैयार बनाती है।

Dinesh Karthik

RCB की ऐतिहासिक IPL जीत का श्रेय

दिनेश कार्तिक की कोचिंग क्षमता का सबसे बड़ा उदाहरण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऐतिहासिक सफलता को माना जा रहा है।

साल 2025 में टीम मैनेजमेंट की अहम भूमिका निभाते हुए उन्होंने संतुलित स्क्वॉड तैयार किया, खासकर गेंदबाजी विभाग को मजबूत किया। नतीजा यह रहा कि RCB ने पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।

इसके अलावा, दिनेश कार्तिक इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में लंदन स्पिरिट के बैटिंग कोच और मेंटर भी रह चुके हैं, जहां उनके काम को काफी सराहा गया।

दिनेश कार्तिक का अंतरराष्ट्रीय और घरेलू करियर

दिनेश कार्तिक के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने भारत के लिए 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।

  • फर्स्ट क्लास क्रिकेट: 9620 रन, 28 शतक
  • लिस्ट-ए क्रिकेट: 7603 रन, 12 शतक
  • टी20 क्रिकेट: 415 मैच, 7557 रन

क्रिकेट के हर फॉर्मेट में लंबे अनुभव और हालिया कोचिंग सफलता को देखते हुए, यह चर्चा तेज हो

Also Read: IPL 2026 Full Schedule जारी, 12 शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले, 28 मार्च से होगा आगाज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.