ईरान ने इजरायल पर दागी मिसाइलों पर लिखा- शुक्रिया भारत, युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच ईरान ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसने सबको चौंका दिया है। अमेरिका और इजरायल से सीधा मुकाबला कर रहे ईरान ने भारत समेत उन देशों का आभार जताया है, जिन्होंने इस संकट की घड़ी में उसका साथ दिया। लेकिन यह धन्यवाद किसी पत्र या भाषण के जरिए नहीं, बल्कि इजरायल पर दागी गई मिसाइलों के जरिए दिया गया।
सोशल मीडिया पर ईरान की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें सफेद रंग की विशाल मिसाइलों पर नीले और काले रंग से संदेश लिखे गए हैं। ईरान की इस्लामिक रेवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा दागी गई इन मिसाइलों पर स्पष्ट रूप से लिखा है- भारत के लोगों का शुक्रिया। भारत के अलावा ईरान ने पाकिस्तान, जर्मनी और स्पेन जैसे देशों के लिए भी अपनी मिसाइलों पर ऐसे ही धन्यवाद के संदेश लिखे हैं। ईरान ने दावा किया है कि शुक्रवार को उसने इजरायल और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर अपना 83वां बड़ा हमला किया, जिसमें लंबी दूरी की मिसाइलों और ड्रोन्स का इस्तेमाल हुआ।
Iran carries out the 83rd wave of Operation True Promise 4.
Follow Press TV on Telegram: https://t.co/LWoNSpkc2J pic.twitter.com/rrJDFgzIFG
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 27, 2026
युद्ध विराम की कोशिशें और रूस की पहल
बीते कुछ दिनों में डोनल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले रोकने का संकेत दिया था, लेकिन जमीन पर स्थिति अब भी तनावपूर्ण है। ईरानी एजेंसियों के मुताबिक, बहरीन में मौजूद अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की फैसिलिटी को भी निशाना बनाया गया है। इस बीच रूस ने ईरान के स्कूलों और अस्पतालों जैसे नागरिक ठिकानों पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज उठाई है। रूस के अनुरोध पर शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में एक बंद कमरे में गुप्त चर्चा बुलाई गई है।
Also Read: गौतम गंभीर के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी को मिल सकती है हेड कोच की जिम्म्मेदारी

