मन की बात में बोले पीएम मोदी: पश्चिम एशिया के संकट से घबराने की जरूरत नहीं, अफवाहों से बचें

Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी युद्ध और उससे पैदा हुई वैश्विक अस्थिरता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ढांढस बंधाया है। रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 132वें एपिसोड में पीएम ने जनता से जागरूक रहने और संयम बरतने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि 140 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य से हम इस कठिन दौर से भी सफलतापूर्वक बाहर निकल आएंगे।

प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से देशवासियों से आग्रह किया कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफ़वाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा, आप जागरूक रहें और अफ़वाहों के बहकावे में न आएं। सरकार की ओर से जो आधिकारिक जानकारी निरंतर दी जा रही है, उसी पर भरोसा करें और उसी के आधार पर कोई कदम उठाएं।

युद्ध और संघर्ष का वैश्विक साया

पीएम मोदी ने मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मार्च का महीना पूरी दुनिया के लिए हलचल भरा रहा है। उन्होंने याद दिलाया।

कोविड की याद: दुनिया अभी कोरोना के संकट से पूरी तरह उबरी भी नहीं थी कि प्रगति की राह पर लौटने के बजाय अलग-अलग क्षेत्रों में युद्ध और संघर्ष की स्थितियां बन गईं।

पड़ोस में भीषण युद्ध: वर्तमान में हमारे पड़ोस (पश्चिम एशिया) में पिछले एक महीने से भीषण युद्ध चल रहा है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है।

खाड़ी देशों का जताया आभार

भारत के लाखों लोग खाड़ी देशों में रहकर काम करते हैं और उनके परिवार यहाँ भारत में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पीएम मोदी ने इस मंच से खाड़ी देशों की सरकारों को धन्यवाद देते हुए कहा, मैं खाड़ी देशों का बहुत आभारी हूँ कि वे वहां रह रहे एक करोड़ से ज्यादा भारतीयों की हर संभव मदद कर रहे हैं। हमारे परिवारों के सगे-संबंधी वहां सुरक्षित रहें, इसके लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।

संकट को हराने का संकल्प

प्रधानमंत्री ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि जैसे हमने पहले भी बड़े संकटों को मात दी है, वैसे ही इस बार भी एकजुट होकर इस परिस्थिति का सामना करेंगे। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि सरकार हर भारतीय की सुरक्षा और देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Also Read: CM के खिलाफ ट्वीट करना इस क्रिकेटर को पड़ा भारी, बोर्ड ने लिया बड़ा एक्शन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.